Health Tips: सुबह सुबह गले में खराश के हो सकते हैं ये कारण, करें आप भी ये घरेलू उपाय
- byShiv
- 21 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। दिवाली का त्योहार पास में हैं और उसके साथ ही गुलाबी सर्दी का दौर भी शुरू हो चुका है। इसके साथ ही सर्दी बढ़ते ही मौसम में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है। ऐसे में सर्दी और प्रदूषण की वजह से भी लोगों को सुबह हल्की गले में खराश महसूस होने लगी है। सुबह उठकर हल्के जुकाम की शिकायत रहती है। ये बदलते मौसम और प्रदूषण दोनों का असर है। ऐसे में आपको कुछ चीजों का ख्याल रखना चाहिए।
एलर्जी दूर करने का असरदार उपाय
जिन लोगों को एलर्जी की समस्या रहती है। सुबह उठकर गले और नाक में परेशानी महसूस होती है। छींकें आती हैं और गले में खराश लगती है उन्हें एक पाउडर बनाकर रख लेना चाहिए और इसका सेवन पूरी सर्दी करना चाहिए। आपको इसके लिए 100 ग्राम बादाम, 20 ग्राम कालीमिर्च, 50 ग्राम शक्कर मिलाकर पाउडर बनाना है। इस पाउडर को 1 गिलास दूध में 1 चम्मच डालकर उबाल लें। इस दूध को दिन में कम से कम 1 बार जरूर पी लें।
कच्ची हल्दी वाला दूध पीएं
अगर ये नहीं कर सकते तो रोजाना दूध में कच्ची हल्दी पकाकर पीएं। इस दूध में आप थोड़ा शिलाजीत मिला लें। इस दूध को पीने से लंग्स हेल्दी रहेंगे और आप सर्दियों में सेहतमंद रहेंगे। इसके अलावा बेसन की रोटी, मुलेठी और भुना चना जरूर खाएं।
pc- 1mg






