Health Tips: प्रोटीन की कमी से शरीर में दिखने लगते हैं ये लक्षण, इन चीजों से कर सकते हैं प्रोटीन की पूर्ति
- byShiv
- 18 Jul, 2025

इंटरनेट डेस्क। आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में लोगोें को कई बीमारियां घेर लेती है। वहीं शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी देखने को मिल रही है। प्रोटीन भी उन्हीं में से एक है। अगर हमारे शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाए तो आपके शरीर में कई संकेत नजर आने लगते हैं। तो जानते हैं आप कैसे प्रोटीन की कमी को पूरी कर सकते है।
प्रोटीन की कमी के लक्षण
नाखूनों का कमजोर होना
मसल्स का कमजोर होना
हड्डियों में दर्द
थकान
कमजोरी
भूख न लगना
बालों का कमजोर होना
इन चीजों में मिलता हैं प्रोटीन
आपको बता दें कि ब्रोकली एक ऐसा सुपरफूड है जिसमें ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। कद्दू के बीज में भी प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा ये जिंक, आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटैशियम और सेलेनियम का भी बढ़िया स्त्रोत है। चूने में भी प्रोटीन का भंडार छिपा होता है। इसके अलावा इसमें फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। अगर आप इसे खाते हैं तो भूख को कंट्रोल करना आसान हो जाता है। इससे वजन संतुलित रहता है।
pc- republicbharat.com