इंटरनेट डेस्क। आज के समय में लोग हार्ट अटैक के बहुत ज्यादा शिकार हो रहे है और इसके कई कारण हो सकते है। ऐसे में आज हम यह जानेंगे की इसके मुख्य कारण क्या हैं और किन आदतों से हम इसके शिकार हो सकते है। ऐसे में आज यह भी जानेंगे की किन आदतों को छोड़ हम सुरक्षित रह सकते है।
स्ट्रेस मैनेजमेंट करें
एक तो स्ट्रेस मैनेजमेंट तकनीक से हम तनाव को कम कर सकते है। इसके लिए योग, ध्यान, गहरी सांस लेना या गाने सुनना तनाव को कम कर सकता है।
पूरी नींद लें
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए रात में कम से कम 7 से 9 घंटे की पर्याप्त नींद लें। नींद की कमी तनाव और हार्ट डिजीज को बढ़ाता है।
स्मोकिंग न करें
हार्ट को हेल्दी रखना है तो स्मोकिंग न करें। इसकी वजह से हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है।
pc- india today





