Health Tips: बारिश में आप भी बना ले इन 3 सब्जियों से दूरी, नहीं तो पहुंचा देगी अस्पताल
- byShiv
- 05 Aug, 2025

इंटरनेट डेस्क। बारिश का मौसम चल रहा हैं और इस मौसम में आपको खाने पीने का विशेष ध्यान रखना होता है। इस मौसम में आप खुद को जितना बाहर का खाने से बचाएंगे वो भी सही है। इसके साथ ही खासकर बारिश के मौसम में सेहत का बहुत अधिक ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि बरसात के कारण सब्जी और फलों में कीड़ा लगना आम बात है। ऐसे में हमेशा ताज़ी और हरी सब्जियां ही खाने की सलाह दी जाती है। तो जानते हैं इस मौसम में कौनसी सब्जी खाने से बचना चाहिए।
प्याज
शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्याज बहुत ही आवश्यक माना जाता है। गर्मी के मौसम में खासकर यह लू लगने से बचाता है, लेकिन यह अंकुरित है, तो इसे बिल्कुल भी डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए, क्योंकि अंकुरित प्याज में अल्कलाइन नामक केमिकल पाया जाता है, जिससे आपको एनीमिया की बीमारी होने का खतरा हो सकता है।
लहसुन
कुछ लोग शरीर को फिट रखने के लिए प्रतिदिन लहसुन का सेवन करते लेकिन यह अंकुरित हो, तो इसे बिल्कुल भी न खाएं। यह आपके रेड ब्लड सेल्स को बुरी तरह से डैमेज कर सकता है। अंकुरित लहसुन खाने से फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है।
आलू
इस लिस्ट में आलू का नाम भी शामिल है, आपको गलती से भी अंकुरित आलू नहीं खाना चाहिए, जो कि बेहद खतरनाक होता है। दरअसल, अंकुरित आलू में ग्लाइको अल्कलाइड्स पाए जाते हैं, जिससे उल्टी और सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
pc- tv9