Health Tips: इलायची वाले दूध का करें आप भी सेवन, मिलते हैं इसके गजब के फायदे

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की आपको घर में भी और डॉक्टर भी कहते हैं की आपको दूध का सेवन करना चाहिए। आयुर्वेद में दूध और इलायची दोनों को शरीर के लिए बहुत फायदेमंद और पौष्टिक माना जाता है। गर्मी में इलायची वाला दूध शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। जानते हैं इलायची वाले दूध पीने के फायदे।

छालों के लिए
मुंह में छाले होने पर कुछ भी खाना पीना मुश्किल हो जाता है। चबाने में तेज दर्द होता है। ऐसे में इलायची वाला दूध फायदेमंद होता है। इलायची वाला दूध पीने से मुंह के छालों को ठीक किया जा सकता है।

हाई बीपी में 
इलायची वाले दूध को पीने से सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर में भी फायदा मिलता है। इससे बीपी कंट्रोल रहता है और और धमनियों की वॉल को रिलेक्स मिलता है।

दिल के लिए फायदेमंद
इलायची वाले दूध में पोटेशियम भी पाया जाता है जो हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है और स्ट्रोक का खतरा भी घटता है।

pc- zee news