Health Tips: गर्मियों में करना चाहिएं आपको भी गोंद कतीरा का सेवन, मिलते हैं गजब के फायदे

इंटरनेट डेस्क। गर्मियों का मौसम चल रहा है और इस मौसम में लोग अपनी बॉडी को ठंडी रखने के लिए कुछ आयुर्वेद के तरीके भी अपनाते है। इनमें से ही एक हैं गोंद कतीरा। यह एक नेचुरल कूलेंट है, गर्मियों में जब शरीर का तापमान बढ़ने लगता है, तो यह उसे कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से लू लगने का खतरा बहुत कम हो जाता है।

पाचन तंत्र के लिए
गर्मी के दिनों में अक्सर पाचन तंत्र सुस्त हो जाता है, जिससे एसिडिटी, पेट में जलन और कब्ज जैसी परेशानियां होने लगती हैं। गोंद कतीरा में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को साफ रखता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है।

एनर्जी के लिए
गर्मियों में पसीने के कारण शरीर जल्दी थक जाता है। गोंद कतीरा को दूध, मिश्री या रूहअफजा के साथ मिलाकर पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।

नकसीर रोकने में
तेज धूप और गर्मी के कारण कई लोगों, खासकर बच्चों की नाक से खून आने लगता है, जिसे नकसीर फूटना कहते हैं। चूंकि गोंद कतीरा शरीर की गर्मी को शांत करता है, इसलिए इसके नियमित सेवन से नकसीर फूटने की समस्या रूक जाती है।

pc- india tv hindi