Health Tips: हरा धनिया के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप...मिलते हैं इसके सेवन से अनगिनत फायदे

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का मौसम चल रहा हैं और इस मौसम में आपको हरा धनिया बाजार में खूब मिल जाएगा। हरा धनिया औषधीय गुणों से भरपूर है। धनिया की पत्ती हो या बीज, उसके सेवन से अनगिनत फायदे मिलते हैं। इसके सेवन से माइग्रेन, सिरदर्द, अत्यधिक प्यास, थायराइड, मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल, फैटी लीवर, अपच के साथ ही हार्माेनल असंतुलन जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है।

धनिया के फायदे 
धनिया के सेवन से मधुमेह और पाचन संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है, धनिया की चाय भी बनाकर पी सकते हैं। इसमें सौंफ और भूना जीरा डालकर पकाने और उसके सेवन से यह आराम देता है। थायराइड में भी धनिया का सेवन लाभकारी होता है।

धनिया पाचन तंत्र के लिए भी लाभकारी है, अपच, एसिडिटी, जलन और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए धनिया को पीसकर पानी में मिला लें और रात भर के लिए रख दें। अगली सुबह इसे छानकर थोड़ी सी मिश्री मिला लें और खाली पेट इसका सेवन करें।

pc- aumswow.com