Rashifal 10 October 2025: इन राशियों के जातकों के लिए शुभ होगा दिन, खरीद सकते हैं नया वाहन, जाने राशिफल

इंटरनेट डेस्क। 10 अक्टूबर 2025 शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में अच्छा लाभ मिलेगा। आज आपका कोई रूका पैसा भी आपके हाथ में आ सकता है। तो जानते हैं क्या कहता हैं आपका राशिफल।

तुला राशि
आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खान-पान नियंत्रित रखें, बाहर न जाएं, किसी को बड़ी रकम उधार न दें, व्यापार में पुराने सहयोगी से नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि
आज स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी, काम अधिक होने से मानसिक और शारीरिक थकावट रहेगी, किसी काम के चलते लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है, किसी अपने के कारण विवाद हो सकता है।

धनु राशि
आज आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, मन प्रसन्न रहेगा, घर में मांगलिक कार्य होंगे। मन आध्यात्मिक ओर झुका रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार में नया काम हाथ आएगा, कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।

pc- ndtv.in