Rajasthan: बगरू पुलिया के पास बस और ट्रेलर में टक्कर, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 7 की स्थिति गंभीर, नासिक से आए थे खाटू श्याम जी
- byShiv
- 24 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे-48 पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां बगरू पुलिया से उतरते ही बस स्टैंड के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर बस को एक ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा रात करीब दो बजे हुआ, टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार श्रद्धालुओं के बीच चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। इनमें सात श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
नासिक के हैं सभी लोग
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सभी श्रद्धालु महाराष्ट्र के नासिक जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु राजस्थान के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन करने के बाद चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित सांवरिया सेठ मंदिर जा रहे थे। उनकी ट्रैवलर बस जयपुर से अजमेर की ओर बढ़ रही थी, इसी दौरान बगरू पुलिया के पास यह हादसा हो गया।
रात में हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के नासिक जिले से 28 श्रद्धालु धार्मिक यात्रा पर राजस्थान आए थे। खाटूश्यामजी के दर्शन करने के बाद सभी ट्रैवलर बस से सांवरिया सेठ मंदिर जा रहे थे। रात करीब दो बजे जब उनकी बस बगरू पुलिया से उतरकर बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी ट्रेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
pc- first india news






