Rashifal 13 may 2026: इन राशियों के जातकों के लिए मिला जुला होगा दिन, मिल सकती हैं अच्छी खबर, जाने आपका राशिफल
- byShiv
- 12 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। 13 मई 2026 बुधवार का दिन शानदार रहेगा। 13 मई 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज अपरा एकादशी व्रत के साथ राजयोग का विशेष संयोग बन रहा है। ऐसे में आज का दिन कई राशियों के जातकों के लिए अच्छा होने वाला है।
कर्क
स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार तीनों प्रभावित हैं। बहुत बचकर पार करें। भगवान शिव की अराधना करें। लाल वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।
सिंह
घर में कुछ नकारात्मक उर्जा का संचार हो रहा है। मां के स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है। आपके सीने में भी विकार हो सकता है। संतान और प्रेम का पक्ष बहुत अच्छा नहीं है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक रहेगा लेकिन सीने में विकार की वजह से परेशानी में आ सकते हैं।
कन्या
स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक-ठाक, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। लाल वस्तु का दान करें।
pc- jansatta






