Hyderabad: नग्न अवस्था में मंदिर में घुसी महिला इंजीनियर, मूर्ति उठाकर तालाब में लगा दी छलांग....पुलिस भी हैरान

इंटरनेट डेस्क। हैदराबाद में एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत से हर कोई हैरान हैं। यहां तक की इस मौत के बाद पुलिस तक भी सोचने पर मजबूर है। मृतक की पहचान तेजस्विनी के रूप में हुई है, जिसने एक तालाब में कूदकर अपनी जान दे दी, मेदिपल्ली पुलिस के मुताबिक, तालाब में छलांग लगाने से ठीक पहले तेजस्विनी बिना कपड़ों के एक नजदीकी मंदिर में दाखिल हुई और वहां से देवी अम्मावारु की मूर्ति उठाकर तालाब की तरफ चल दी, मेदिपल्ली पुलिस ने तेजस्विनी का शव तो बरामद कर लिया है, लेकिन मंदिर की मूर्ति अभी भी लापता है जिसकी तलाश के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

घटना के बाद फैली सनसनी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो हैदराबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। दिपल्ली पुलिस को शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन घटना से जुड़े कुछ सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान इसे बेहद पेचीदा बना रहे हैं, मृतका की पहचान तेजस्विनी के रूप में की गई है पुलिस का कहना है कि तेजस्विनी के मानसिक तनाव और उसके आखिरी पलों के व्यवहार को समझने के लिए गहराई से जांच की जा रही है।

मंदिर से गायब हुई देवी की मूर्ति
इस पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाली बात तेजस्विनी का आखिरी कदम था, पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तेजस्विनी ने अपने कपड़े उतारे और पास के एक मंदिर में प्रवेश किया, वहां से उसने देवी अम्मावारु की मूर्ति उठाई और उसे अपने साथ लेकर पास के एक तालाब की ओर बढ़ गई। इसके बाद उसने मूर्ति के साथ ही पानी में छलांग लगा दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तेजस्विनी की बॉडी तो निकाल ली है, लेकिन मूर्ति का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। जैसे-जैसे पुलिस इस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है, नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं, जांच में पता चला है कि तेजस्विनी एक किराए के फ्लैट में रह रही थी, जिसके लिए वह हर दिन करीब 3,500 रुपये चुका रही थी। इसका मतलब है कि वह हर महीने सिर्फ किराए पर लगभग 1 लाख रुपये खर्च कर रही थी।

pc- peoplesupdate.com