I want to talk: अभिषेक बच्चन की इस फिल्म का ट्रेलर छू लेगा आपके दिलों को, इमोशंस से हैं भरपूर
- byShiv
- 05 Nov, 2024

इंटरनेट डेस्क। अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। कई लोग इसे शानदार बता रहे है। बताया जा रहा हैं कि ये ट्रेलर आपके इमोशंस को छू लेगा। वैसे ये फिल्म न तो एक्शन से भरपूर हैं और न हीं स्टंट से लेकिन इसके बावजूद फिल्म की कहानी में पूरा दम दिखाई दे रहा है।
बैसे इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने अपने किरदार को इस खूबसूरती से जिया है कि आप इतनी देर के लिए यह भूल जाते हैं कि वो अभिषेक हैं। वो अपने दमदार किरदार से स्क्रीन पर छा गए हैं। फिल्म का ये ट्रेलर एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी एहसास दे रहा है और दर्शकों की बेसब्री बढ़ाने के लिए काफी है।
अभिषेक इस ट्रेलर में अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं, जिसमें वो अर्जुन का किरदार जी रहे हैं। अर्जुन के सामने कई चुनौतियां दिख रही हैं। शूजीत सरकार ने अपने खास अंदाज में जिंदगी के बुरे और अच्छे पहलुओं के बीच बैलेंस किया है। इस फिल्म में अर्जुन यानी अभिषेक एक तरफ अपनी बीमारी से लड़ते दिख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी लाइफ में उनकी बेटी है जिसे अकेले संभालते दिख रहे हैं।
pc- hindustan