Health Tips: कब्ज से चाहता हैं छुटकारा तो ये देशी ड्रिंक आएगा आपके काम
- byShiv
- 27 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। आजकल की खराब लाइफस्टाइल, खान-पान और फाइबर की कमी से लोगों को कब्ज की समस्या ज्यादा हो रही है। पेट साफ न होने पर दिनभर भारीपन, गैस, सिरदर्द और चिड़चिड़ापन बना रहता है। कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन कुछ नेचुरल ड्रिंक्स को शामिल कर आप कब्ज से आसानी से छुटकारा पा सकते है।
ईसबगोल और गुनगुना दूध या पानी
ईसबगोल की भूसी फाइबर का एक बेहतरीन जरिया है। रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध या पानी में 1-2 चम्मच ईसबगोल मिलाकर पिएं। ईसबगोल आंतों में जमा मल को नरम बनाता है, जिससे सुबह पेट आसानी से साफ हो जाता है।
एलोवेरा जूस
एलोवेरा सिर्फ त्वचा के लिए ही नहीं, बल्कि पेट के लिए भी एक वरदान है। एलोवेरा में नेचुरल लैक्सेटिव गुण होते हैं। सुबह खाली पेट 2-3 चम्मच एलोवेरा जूस को एक गिलास पानी में मिलाकर पीने से आंतों की सूजन कम होती है और पाचन में सुधार आता है।
pc- carehospitals.com






