IND vs AFG: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, 30 गेंदों में शतक जड़ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड किया ब्रेक

इंटरेनट डेस्क। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज को भारत ने अपने नाम कर लिया है। तीसरे टी20 मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है। अभिषेक ने महज 30 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। इसके साथ ही रोहित शर्मा का करीब 9 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त हो गया है। अब अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर था। रोहित ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 35 गेंदों पर सैकड़ा जड़ा था। अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत में कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई। फजलहक फारूकी के पहले ओवर में उन्होंने कुछ गेंदों को परखा और फिर चौके से अपना खाता खोला। इसके बाद उन्होंने अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और एक के बाद एक बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

अभिषेक का ये तूफानी शतक टी20 क्रिकेट के इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक भी बन गया है। अभिषेक ने भारतीय पारी का धमाकेदार अंदाज में आगाज किया और महज 16 गेंदों पर अपने 50 रन पूरे कर लिए। इसके बाद अगली 14 गेंदों पर अभिषेक ने 50 रन और जोड़ते हुए धमाकेदार सेंचुरी जड़ते हुए कीर्तिमान की झड़ी लगा दी। अभिषेक ने 34 गेंदों पर 108 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 11 छक्के जड़े।

क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज 
अभिषेक शर्मा - 30 गेंद- बनाम अफगानिस्तान
रोहित शर्मा - 35 गेंद- बनाम श्रीलंका
अभिषेक शर्मा - 37 गेंद बनाम इंग्लैंड
संजू सैमसन - 40 गेंद बनाम बांग्लादेश

टी20 आई क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक
27 गेंद- साहिल चौहान (एस्टोनिया) 
29 गेंद- मुहम्मद फहाद (तुर्की) 
30 गेंद - अभिषेक शर्मा (भारत) 
33 गेंद- जान निकोल लॉफ्टी-ईटन (नामीबिया)

PC- cricinfo.com