इंटरनेट डेस्क। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से दिल्ली में तीन मैचों की टी20 सीरीज की मेजबानी 13 से 17 सितंबर तक की जाएगी। भारत के खिलाफ इस टी20 सीरीज के लिए अब अफगानिस्तान के स्क्वाड का भी ऐलान हो गया है। अफगानिस्तान की टीम में नवीन उल हक की वापसी हुई है।
नवीन ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला दिसंबर 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। अफगानिस्तान के इस टी20 स्क्वाड की कप्तानी इब्राहिम जादरान को सौंपी गई है। वहीं इस टीम में पहली बार विकेटकीपर बल्लेबाज नूर रहमान को भी शामिल किया गया है।
भारत के खिलाफ सीरीज के लिए अफगानिस्तान का टी20 स्क्वाड
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, गुलबदीन नाइब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंगयाल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूखी, अब्दुल्लाह अहमदजई, नवीन उल हक।
रिजर्व-इजाज अहमदजई, शाहिदुल्लाह कमाल फरीद अहमद मलिक
PC- jagran






