IND vs NZ: न्यूजीलैंड का स्कोर 221 पर 5, सुंदर ने मिचेल को आउट कर फिफ्टी पार्टनरशिप को किया ब्रेक

इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर बैटिंग कर रही न्यूजीलैंड ने खबर लिखे जाने तक 5 विकेट पर 221 रन बना लिए हैं। टॉम ब्लंडेल और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं।

वॉशिंगटन सुंदर ने डेरिल मिचेल (31 रन) को कैच आउट कराकर फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक की। इंडिया को करीब 2 घंटे के बाद विकेट मिला है।

टी-ब्रेक से पहले रचिन रवींद्र (जीरो), हेनरी निकल्स 16, कप्तान टॉम लैथम 59 रन बनाकर पवेलियन लौटे। गुरनूर बरार ने डेवोन कॉन्वे का विकेट लेकर ओपनिंग पार्टनरशिप ब्रेक की।

PC- cricinfo.com