IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज से पहले भारतीय टीम को झटका, यह खिलाड़ी हो सकता हैं बाहर
- byShiv
- 01 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम को सितंबर में टी20 सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया 13 सितंबर से अफगानिस्तान के साथ 3 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज को भारत में ही अफगानिस्तान द्वारा होस्ट किया जाएगा। इस सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली में खेले जाएंगे। लेकिन उससे पहले इंडियन क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है।
दरअसल, भारत के खतरनाक ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार हार्दिक पांड्या इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। वो चोट से अपनी रिकवरी कर रहे हैं, मैच फिट होने के लिए बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मेहतन तक रहे हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें एक और चोट लगने की खबर सामने आ रही है।
आपको बता दें कि, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पांड्या को बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिर से पैर में चोट लग गई है। पैर में लगी इस चोट की वजह से हार्दिक पांड्या की वापसी में देरी हो सकती है। ऐसे में साफ है कि, हार्दिक को अपनी फिटनेस पाने और पैर में लगी इस चोट से ठीक होने के लिए अभी और समय चाहिए होगा।
pc- cricinfo.com






