ind vs afg: 6 विकेट लेने वाले इस खतरनाक गेंदबाज की हुई भारत के खिलाफ टीम में एंट्री
- byShiv
- 11 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से शुरू होने जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले अफगानिस्तान टीम में एक खिलाड़ी की एंट्री हुई हैं। बता दें कि सपाट पिच और भीषण गर्मी में 6 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरने वाले खिलाड़ी मोहम्मद सलीम को भारत के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा।
कोच रिचर्ड पायबस भी उनके प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में खेली जाएगी। भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम को वनडे टीम में मौका दिया गया है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून से धर्मशाला में होगी। शुरुआती योजना के तहत सलीम को सिर्फ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम में चुना गया था, लेकिन उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन ने उन्हें वनडे टीम में भी शामिल करने का फैसला किया।
pc- aaj tak





