IND vs NZ: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, 16 सदस्ययी टीम में 7 गेंदबाज शामिल

इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से 5 मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होने जा रही है। इसके लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का ऐलान हो चुका हैं। चोट लगने की वजह से स्टार खिलाड़ी रचिन रविंद्र पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं, जबकि तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की टीम में फिर से वापसी हुई है।

इस सीरीज के लिए भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी। इस टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। न्यूजीलैंड की इस 16 सदस्यीय टी20 टीम में टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाले 13 पुराने खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा, चोट से उबरकर स्पिन ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल और तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की टीम में वापसी हुई है। लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स और नाथन स्मिथ जैसे गेंदबाज भी टीम का हिस्सा है। 

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड
मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चौपमैन, डेवॉन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्युसन, जैक फॉक्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट और नाथन स्मिथ

PC- hindustan, cricinfo