IND vs PAK: भारत पाकिस्तान के बीच 5 सितंबर को खेला जाएगा क्रिकेट मुकाबला, शेड्यूल आया सामने

इंटरनेट डेस्क। भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले का इंतजार हर किसी को  रहता है। जल्द ही ये इंतजार समाप्त होने वाला है। दोनों टीमों के बीच अगले महीने बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। इस बार ये मैच महिला एशिया कप में होगा, जो 28 अगस्त से शुरू होगा। 13 सितंबर तक चलने वाला ये टूर्नामेंट यूएई यानी संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा।

भारतीय टीम अपना पहला मैच 30 अगस्त को खेलेगी। भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच मुकाबला 5 सितंबर को खेला जाएगा। हाल ही में टी20 विश्व कप के दौरान दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला गया था। इसमें भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से पीटा था।

महिला एशिया कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है। इस बार महिला एशिया कप का छठा संस्करण होगा, जो कि टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस बार के एशिया कप में कुल आठ टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, मलेशिया, थाईलैंड और यूएई की टीमें खिताब के लिए जंग करती नजर आएंगी।

PC- stock.adobe.com