ind vs sa: गुवाहाटी टेस्ट में बना एक अनोखा रिकॉर्ड जो आज तक नहीं बन पाया टेस्ट क्रिकेट में

इंटरनेट डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इसके साथ ही 148 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार एक अनोखा रिकॉर्ड बना है। दरअसल, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी एक पारी में टीम के टॉप-4 बल्लेबाजों ने 35 या ज्यादा रन बनाए हों, लेकिन कोई भी फिफ्टी नहीं ठोक पाया।

ये एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने न चाहते हुए भी अपने नाम किया। दरअसल, साउथ अफ्रीका के टॉप-4 बल्लेबाज अच्छी शुरुआत के बाद भी फिफ्टी पूरी नहीं कर पाए।

ऐडन मार्करम 38 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बोल्ड हुए, वहीं, रायन रिकेल्टन 35 रन बनाकर कुलदीप यादव के जाल में फंसे, ओपनर्स के बाद ट्रिस्टन स्टब्स और तेम्बा बावुमा के बीच अच्छी साझेदारी हुई, लेकिन ये दोनों भी फिफ्टी के करीब पहुंचकर आउट हो गए। स्टब्स तो एक रन से अर्धशतक चूके, उन्हें 49 रन पर कुलदीप ने फंसाया, बावुमा का शिकार जडेजा ने किया, जो 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

pc- espncricinfo.com