IND vs ZI: आयरलैंड और इंग्लैंड से हारने के बाद अब जिम्बाब्वे के दौरे पर टीम इंडिया, जाने आप भी पूरा शेड्यूल
- byShiv
- 21 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 और ओडीआई सीरीज हारने के बाद अब टीम इंडिया का नया दौरा शुरू हो चुका हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज होनी है, ऐसे में आपको इसका शेड्यूल नोट कर लेना चाहिए, ताकि कोई मैच छूटे ना।
भारतीय टीम अब जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज खेलेगी। इसमें टीम और कप्तान बदला हुआ नजर आएगा। जिम्बाब्वे के खिलाफ चूंकि टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज होनी है, इसलिए वहां कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर के पास रहेगी, जो अभी तक अपनी कप्तानी में एक भी मैच अभी तक नहीं जीत पाए हैं। सीरीज का में तीन मैच खेले जाने हैं।
भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज के मैचों की बात की जाए तो चार ही दिन के भीतर तीन मैच हो जाएंगे। सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई दिन गुरुवार को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 25 जुलाई शनिवार और आखिरी मुकाबला 26 जुलाई रविवार को खेला जाना है। इसके साथ ही ये सीरीज भी खत्म हो जाएगी। इस बीच हाल ही में जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी, जिसका एक मैच जिम्बाब्वे ने जीता था, भले ही टीम को दो मैचों में हार मिली हो, लेकिन मुकाबला कड़ाकेदार और जबरदस्त हुआ।
pc- cricinfo.com






