Independence Day 2024: आपको भी घर पर लगाना हैं तिरंगा तो कर दे पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर ऑर्डर, घर बैठे मिलेगा इतने रुपए में

इंटरनेट डेस्क। 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। ऐसे में कई लोग घर में तिरंगा लगाते है। ऐसे में आप भी अगर अपने घर पर तिरंगा फहराना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन भी तिरंगा मंगवा सकते है। तो जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया कैसे मंगवा सकते हैं आप भी तिरंगा।

पिछले कुछ सालों से हर घर तिरंगा के तहत बहुत से भारतीय अपने घर पर तिरंगा फहराते हैं। अगर आप भी इस दिन तिरंगा फहराना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।

इसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर जाना होगा और जाकर तिरंगा ऑर्डर करना होगा। इसके लिए आपको 25 रुपये चुकाने होंगे। आपके घर तिरंगा पहुंच जाएगा।

pc- moneycontrol.com