India-Bangladesh: पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर भारत ने दिया जवाब, कहा- हमारा रूख इस मामले में पहले....
- byShiv
- 12 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग को लेकर भारत ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारत की ओर से साफ किया गया है कि हसीना के प्रत्यर्पण के लिए बांग्लादेश की ओर से मिले अनुरोध की जांच तय प्रक्रियाओं के तहत की जा रही है। उन्होंने दोहराया कि इस मुद्दे पर भारत का रुख पहले जैसा ही है।

क्या कहा विदेश मंत्रालय ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो नई दिल्ली में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि शेख हसीना के प्रत्यर्पण के मामले पर काम चल रहा है, इसके साथ ही, बांग्लादेशी एक्टिविस्ट शरीफ उस्मान हादी की हत्या के संदिग्धों से जुड़े मामले की जांच भी जारी है, उन्होंने कहा, हमारे हाई कमिश्नर ने 10 अगस्त को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री से मुलाकात की और दोनों के बीच आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा हुई।

क्या बोले विदेश मंत्रालय प्रवक्ता?
उन्होंने कहा, जहां तक पूर्व प्रधानमंत्री के प्रत्यर्पण और हादी के मामले का सवाल है, हादी का मामला एक कानूनी विषय है, जिसकी जांच अभी चल रही है। प्रत्यर्पण के मामले पर हमारा रुख हमेशा की तरह बिल्कुल साफ है कि हम अपनी तय कानूनी प्रक्रियाओं के हिसाब से इस मामले को देख रहे हैं, एएनआई ने लोकल रिपोर्ट्स के हवाले से बताया कि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान और भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने 10 अगस्त को हसीना के प्रत्यर्पण और हादी की हत्या के आरोपियों की वापसी सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बातचीत की थी, जिसके बाद भारत की ओर से यह आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है।
pc- aaj tak, thebuckstopper.com, newsonair.gov.in






