India-Israel: पीएम मोदी के दौरे पहले भारत ने दिया इजरायल को झटका, वेस्ट बैंक पर नहीं दिया साथ
- byShiv
- 20 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। इजरायल भारत का एक अच्छा दोस्त है। इसके बावजूद भारत ने उसके एक कदम की तीखी आलोचना की है। मामला फिलिस्तीन के वेस्ट बैंक से जुड़ा है जिस पर इजरायल कब्जा करता जा रहा है। अब भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक कदम उठाते हुए 100 से अधिक देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ मिलकर वेस्ट बैंक पर इजरायल के नियंत्रण को मजबूत करने के प्रयासों की कड़े शब्दों में निंदा की है।
यह घटनाक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगले सप्ताह होने वाली इजरायल यात्रा से ठीक पहले सामने आया है। भारत ने उस संयुक्त बयान का समर्थन किया है जिसमें वेस्ट बैंक में इजरायल की गतिविधियों को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया गया है।
मीडियसा रिपोटर्स की माने तो भारत ने बुधवार देर रात, समय सीमा समाप्त होने से ठीक पहले इस निंदा प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए।
pc- diplomacybeyond.com





