India-Israel: पीएम मोदी आज से 2 दिनों की इजरायल यात्रा पर, हो सकते हैं कई बड़े समझौते

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय इजरायल यात्रा पर जाएंगे। नौ वर्षों में यह उनकी दूसरी यात्रा होगी। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, विशेषकर अमेरिका और ईरान के बीच बिगड़ते संबंधों के बीच हो रही इस यात्रा को भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। बता दें कि इजरायल और हमास में भी बहुत समय युद्ध चल रहा था, लेकिन अभी शांति है। 

हो सकते हैं कई समझौते
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम के दौरे से पहले इजरायल के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर भी बाते आगे बढ़ सकती है। इस मुद्दे पर चार दिवसीय बैठक जारी है, जो 26 फरवरी को खत्म होगी। प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान इजरायल की संसद को संबोधित करेंगे, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ व्यापक वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति इसहाक हर्जाेग से भी मुलाकात करेंगे।

डिनर का होगा आयोजन
नेतन्याहू बुधवार रात मोदी के सम्मान में निजी रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। नेतन्याहू ने एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी के दौरे का बेसब्री से इंतजार का उल्लेख किया। खबरों की माने तो विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच गहरे और दीर्घकालिक रणनीतिक संबंधों की पुनर्पुष्टि करेगी। साथ ही साझा चुनौतियों की समीक्षा और मजबूत साझेदारी के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी। रक्षा और सुरक्षा सहयोग प्रमुख एजेंडा सूत्रों के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में रक्षा और सुरक्षा सहयोग प्रमुख एजेंडा रहेगा।

pc- ndtv, aa.com.tr, timesofisrael.com