Ukraine-Russia War: रूस-यूक्रेन युद्ध के चार साल पूरे, जेलेंस्की ने कहा- मॉस्को की मांगों के आगे झुकना कोई विकल्प नहीं
- byShiv
- 24 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। दो देश यूक्रेन और रूस के बीच जंग को शुरू हुए आज ठीक 4 साल पूरे हो गए है। यह एक बहुत बड़ा युद्ध हैं जो लगातार जारी है। जाने कितनी महिलाएं विधवा हुई और कितने बच्चे अनाथ। इसी बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के साथ लगभग चार साल के युद्ध के बाद यूक्रेनी लोग थक चुके हैं, लेकिन उन्होंने यह साफ कर दिया कि मॉस्को की मांगों के आगे झुकना कोई विकल्प नहीं है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसके साथ ही जेलेंस्की ने इस बात पर जोर दिया कि यूक्रेन की संप्रभुता को कमजोर करने वाला कोई भी समझौता देश को पूरी तरह से खोने के बराबर होगा। रूस के साथ युद्ध के चार साल पूरे होने पर जेलेंस्की ने सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में माना कि संघर्ष के पांचवें साल में प्रवेश करने के साथ ही यूक्रेनी समाज में गहरी थकान महसूस की जा रही है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि नागरिकों और सैनिकों दोनों में थकावट के बावजूद रूस की मांगों को स्वीकार करना आत्मसमर्पण के बराबर होगा। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन मौजूदा मोर्चों पर युद्ध को रोकने पर विचार कर सकता है, लेकिन उन्होंने ईस्टर्न डोनेट्स्क रीजन में यूक्रेन के द्वारा कब्जा किए गए क्षेत्रों से सैनिकों को वापस बुलाने से साफ तौर पर मना कर दिया। उन्होंने कहा, “रूस चाहता है कि हम अपनी सेना वापस बुला लें। हम इतने मूर्ख नहीं हो सकते।
pc- britannica.com





