India-US: मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर बात के बाद अमेरिका राष्ट्रपति का दावा, अब भारत पर 18 प्रतिशत टैरिफ
- byShiv
- 03 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते एक बार फिर से बनते दिख रहे है। जानकारी के अनुसार बीते लंबे समय से अटकी इंडिया-यूएस ट्रेड को लेकर भी असमंजस लगभग खत्म हो गया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर बातचीत करने के बाद खुद व्यापार समझौते को लेकर बड़ी जानकारी शेयर की।

क्या लिखा सोशल मीडिया पर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में पीएम मोदी की जमकर तारीफ की और लिखा तत्काल प्रभाव से हमने अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने भारत पर लागू 25 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करने का ऐलान किया। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि, पीएम मोदी से मित्रता और सम्मान के चलते उनके अनुरोध पर तत्काल प्रभाव से हमने इंडिया-यूएस के बीच एक ट्रेड डील पर सहमति जता दी है।

जान ले आप भी कितना लगेगा
ट्रंप ने भारत पर लागू टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का ऐलान किया है, लेकिन यहां बड़ा सवाल ये है कि भारत पर तो 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ बीते 27 अगस्त से लागू है। दरअसल, बीते साल अप्रैल में पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया था, फिर रूसी तेल खरीद को यूक्रेन युद्ध में पुतिन की आर्थिक मदद का आरोप लगाते हुए उन्होंने इसे बढ़ाकर दोगुना यानी 50 फीसदी कर दिया था। इसे लेकर असमंजस को भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने खत्म किया और कहा है कि ट्रंप-पीएम मोदी के बीच हुआ बातचीत का हवाला देते हुए साफ किया है, भारत पर कुल 18 फीसदी ही टैरिफ लगेगा।
pc-aaj tak,hindustan, amar ujala





