Indian Team: बीसीसीआई ने सीनियर पुरुष टीम के लिए की नए कोच की नियुक्ति, अफगानिस्तान दौरे से जुड़ेग साथ
- byShiv
- 03 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल समाप्त हो चुका हैं और उसके साथ ही अब भारतीय टीम के दौरे शुरू होने वाले है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले बड़ा दांव खेला है। बीसीसीआई ने साईराज बहुतुले को भारत की सीनियर पुरुष टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट छह जून से मुल्लांपुर में खेला जाएगा। भारत इस मैच में शुभमन गिल की अगुआई में खेलने उतरेगा। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, बीसीसीआई को यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि साईराज बहुतुले को भारतीय क्रिकेट टीम (सीनियर टीम) का स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है।
भारतीय टीम के साथ उनका पहला दौरा छह जून से मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट होगा। वह टेस्ट मैच के दौरान मानव सुथार और हर्ष दुबे जैसे नए खिलाड़ियों के साथ काम करेंगे। बहुतुले भारत के पूर्व खिलाड़ी रहे हैं और घरेलू क्रिकेट के दिग्गजों में उनका नाम आता हैं।
pc- cricbuzz.com






