Indian team: देश से बढ़कर कुछ नहीं, आज कोलकाता में टीम के साथ जुड़ेंगे रिंकू सिंह
- byShiv
- 28 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता का निधन शुक्रवार को हो गया था और उनका अंतिम संस्कार भी हो गया है। अब खबरें यह हैं कि रिंकू सिंह टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे। एएनआई के मुताबिक रिंकू सिंह भारतीय टीम के साथ शनिवार को जुड़ जाएंगे। भारत को सुपर 8 में अपना अगला मैच कोलकाता में 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है।
जानकारी के अनुसार बीसीसीआई मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि रिंकू सिंह भारतीय टीम के साथ शनिवार को जुड़ जाएंगे। पिता के निधन के बाद भी रिंकू सिंह का ये साहसिक कदम साबित करता है कि उनके लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है और टी20 वर्ल्ड कप में टीम को इस देश को उनकी जरूरत है।
हालांकि इससे पहले रिंकू सिंह के पिता की तबीयत अचानक खराब हुई थी और वो जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले भी टीम को छोड़कर उनसे मिलने पहुंचे थे, लेकिन फिर रिंकू से पिता का निधन हो गया। जिम्बाब्वे के खिलाफ रिंकू सिंह को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी।
pc- aaj tak






