Indian Temple: भारत के इन पांच पवित्र मंदिरों के दर्शनों के लिए आपको एक बार अवश्य जाना चाहिए
- byShiv
- 25 Mar, 2025

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में सभी देवी देवताओं का स्थान बहुत उंचा माना गया है। उनके दर्शनों के लिए लोग हजारों किलोमीटर की यात्रा करते है। वैसे भारत में कई पवित्र मंदिर हैं, जिनमें हर भक्त को एक बार अवश्य जाना चाहिए। इनमें से 5 प्रमुख मंदिर हैं, जहां तो इंसान को अपने जीवन में एक ना एक बार तो जाना ही चाहिए। तो जानते हैं आज उन मंदिरों के बारे में।
तिरुपति बालाजी मंदिर (आंध्र प्रदेश)
भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित यह मंदिर अपनी भव्यता और आध्यात्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहां की यात्रा आप अवश्य करें।
काशी विश्वनाथ मंदिर (उत्तर प्रदेश)
गंगा नदी के किनारे स्थित यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। अभी कुंभ के दौरान करोड़ों की संख्या में लोग यहां पहुंचे थे।
स्वर्ण मंदिर (पंजाब)
सिखों का सबसे पवित्र धर्मस्थल, जिसे श्री हरमंदिर साहिब के नाम से भी जाना जाता है। आपको यहां की यात्रा भी करनी चाहिए।
वैष्णो देवी मंदिर (जम्मू और कश्मीर)
यह मंदिर माता वैष्णो देवी को समर्पित है और हर साल लाखों भक्त यहां दर्शन के लिए आते हैं। आपको अगर मौका मिले तो आपको यहा की यात्रा एक बार तो अवश्य करनी ही चाहिए।
बद्रीनाथ मंदिर (उत्तराखंड)
यह मंदिर भगवान विष्णु के बद्रीनाथ रूप को समर्पित है और चारधाम यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके साथ ही आपको केदारनाथ के दर्शन भी अवश्य करने चाहिए। आप इन दोनों मंदिरों के लिए एक साथ जा सकते है।
pc- hindustan