Indian women's team: इस भारतीय महिला क्रिकेटर ने न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स की इस मामले में की बराबरी

इंटरनेट डेस्क। एक बार फिर से मैदान पर उतरीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया। उन्होंने ये काम विशाखापट्टनम में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में किया। मंधाना ने इस मैच में बड़ी पारी तो नहीं खेली, लेकिन फिर भी वह अपना नाम एक खास लिस्ट में लिखवा गईं।

मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ 25 गेंदों का सामना किया और इतने ही रन बनाए। अपनी पारी में बाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने चार चौके मारे। अपनी इस पारी के दौरान मंधाना ने टी20 इंटरनेशनल में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। उन्होंने इस पारी में 4000 टी20 इंटरनेशनल रनों का आंकड़ा पार किया। 

वह ये मुकाम हासिल करने वाली सिर्फ दूसरी महिला क्रिकेटर हैं। उनसे पहले न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स ने ये काम किया था। यानी मंधाना इतने रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर भी हैं। उनसे पहले अभी तक किसी भी भारतीय महिला बल्लेबाज ने टी20 इंटरनेशनल में 4000 रनों का आंकड़ा नहीं छुआ है।

pc- navbharatlive.com