Indore: उमा भारती के निशाने पर अब मोहन यादव सरकार, इंदौर की घटना पर जताई नाराजगी

इंटरनेट डेस्क। इंदौर में दूषित पानी की वजह से 15 लोगों की मौत हो गई। इन मौतों के बाद अब मोहन यादव सरकार घिरती नजर आ रही है। विपक्ष के अलावा खुद भाजपा के नेता भी सरकार पर निशाना साध रहे है। अपनी ही पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती की टिप्पणियों ने सरकार की किरकिरी करा दी है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अब सीधा हमला करते हुए कहा है मेयर के अलावा मध्य प्रदेश सरकार भी अपराध के कटघरे में है। 

क्या कहा भारती ने
खबरों की माने तो उमा भारती ने कहा कि आंख में सर्जरी की वजह से वह अभी 7 दिन तक सामने नहीं आ पाएंगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को दो पोस्ट के जरिए इंदौर में हुई घटना पर अपनी सरकार पर सवाल खड़े किए। पहले पोस्ट में जहां उन्होंने सरकार की ओर से घोषित मुआवजे को नाकाफी बताते हुए माफी की मांग की तो कुछ देर बाद निशाने को मोहन यादव सरकार की ओर और मोड़ते हुए घटघरे में खड़ा किया। उन्होंने लिखा, ‘सिर्फ इंदौर के मेयर नहीं, मध्य प्रदेश का शासन एवं प्रशासन, इस महापाप के सभी जिम्मेवार लोग जनता के प्रति अपराध के कटघरे में खड़े हैं। ’ऐसे पापों का स्पष्टीकरण नहीं, प्रायश्चित या दंड।

साधा निशाना
जानकारी के अनुसार उमा भारती ने पत्रकारों से मुलाकात में असमर्थता जताते हुए कहा कि 3 दिन उनकी दाईं आंख की सर्जरी हुई है, मोबाइल, फोन पर बात करने, धूप, धूल सब पर रोक लगी है। भाजपा नेता ने क्षमा मांगते हुए कहा कि 7 दिन बाहर नहीं निकल पाएंगी ना मुलाकात कर पाएंगी। उमा भारती ने इससे पहले किसी का नाम लिए बिना परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा, इंदौर दूषित पानी के मामले में यह कौन कह रहा है कि हमारी चली नहीं। जब आपकी नहीं चली तो आप पद पर बैठे हुए बिसलेरी का पानी क्यों पीते रहे? पद छोड़कर जनता के बीच क्यों नहीं पहुंचे? 

pc- patrika news