IPL 2024: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे क्रिकेटर बने पैट कमिंस, सनराइजर्स हैदराबाद ने इतने करोड़ में खरीदा


खेल डेस्क। आईपीएल 2024 के लिए दुबई में चल रहे मिनी ऑक्शन में अभी तक सबसे बड़ी बोली ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कंमिस पर लगी है। इस तेज गेंदबाज को खरीदने के लिए टीमों के बीच जंग देखने को मिली है। ऑस्ट्रेलिया की विश्व चैम्पियन टीम के कप्तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपए में खरीदा है। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं।

कमिंस को खरीदने के लिए आरसीबी और सनराइजर्स के बीच जंग देखने को मिली। अन्त में कमिंस बाजी मारने में सफल रहे। इनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। इससे पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा था।

वहीं वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल के लिए आईपीएल के पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स ने 7.4 करोड़ रुपए खर्च किए। उनका बेस प्राइज 1 करोड़ बेस प्राइस था। इस क्रिकेटर को खरीदने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जंग देखने को मिली है। अन्त में राजस्थान रॉयल्स उन्हें खरीदने में सफल रही।