IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को फिर से लगा बड़ा झटका, हैरी ब्रुक के बाद अब ये तेज गेंदबाज हुआ बाहर

इंटरनेट डेस्क। 22 मार्च से आईपीएल का नया सीजन शुरू होने जा रहा हैं और इसमें अब गिनती का समय बचा है। ऐसे में आप भी आईपीएल को लेकर बड़े इंतजार में होंगे और अब जल्द से फटाफट क्रिकेट देखना चाहते होंगे। लेकिन आईपीएल के शुरू होने से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स को झटके पर झटका लग रहा है। 

बता दें की दो दिन पूर्व ही हैरी ब्रुक ने टीम का साथ छोड़ दिया है और इसका कारण उनकी दादी का निधन है और अब दिल्ली कैपिटल्स का तेज गेंदबाज चोटिल हो गया है। जी हां साउथ अफ्रीका के तेज जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं लुंगी एनगिडी भी टीम से बाहर हो गए हैं और इसका कारण चोट है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो लुंगी एनगिडी को साउथ अफ्रीका की टी20 लीग के दौरान एड़ी में चोट लगी थी। इसके बाद से ही वह मैदान से बाहर हैं। वह बीते एक महीने में कोई मैच नहीं खेले हैं। ऐसे में अब वो भी टीम से बाहर हो गए है।

pc- news nation