IPL 2024: आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ रिकॉर्ड बना सकते हैं केएल राहुल, करना होगा ये काम

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 17 वें सीजन के 48वें में मैच में आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का आमना सामना होगा। इस मैच में केएल राहुल के नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज हो सकता हैं। उसके लिए सिर्फ केएल राहुल को सिर्फ 35 रन बनाने की जरूरत होगी। इसके साथ ही राहुल मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक बड़ा आईपीएल रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

बता दें की इस सीजन में अब तक राहुल 378 रन बना चुके हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। ऐसे में मुंबई के खिलाफ मैच में राहुल के पास इतिहास रचने का मौका है। वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने की कगार पर है। 

बता दें की मुंबई के खिलाफ अब तक खेले गए 16 आईपीएल मैचों में राहुल ने 867 रन बनाए हैं, और उन्हें शिखर धवन के 901 रनों से आगे निकलने और सबसे ज्यादा रन बनाने वाली लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंचने के लिए 35 और रनों की जरूरत है। ऐसा करते ही उनके नाम ये रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।

pc- parbhat khabar