IPL 2024: टूर्नामेंट का अपना आखिरी मैच भी हारी मुंबई, कर ली अपने ही शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी

इंटरनेट डेस्क। आईपील के 17वें संस्करण में मुंबई इंडियंस का सफर समाप्त हो चुका है। टूर्नामेंट का अपना आखिरी मैच भी मुंबई नहीं बचा सकी और लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 के 67वें मुकाबले में हरा दिया। लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए 214 रन बनाए और इसके जवाब में मुंबई की टीम 196 रन ही बना सकी।

इस हार के साथ ही मुंबई ने एक सीजन में सबसे ज्यादा मैच हारने के मामले में अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। बतादें की मुंबई को आईपीएल 2024 के 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले टीम 2022 में भी 10 मैचों में हार का सामना कर चुकी है।

वहीं मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 की पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर रही है। उसने इस सीजन में 14 मैच खेले हैं और इस दौरान सिर्फ 4 मैचों में जीत दर्ज की है। उसे 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

pc- www.espncricinfo.com