IPL 2024: अब टूट गया हैं महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड
- byShiv sharma
- 15 Apr, 2024
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के नए सीजन 2024 में रविवार को मुंबई और सीएसके आमने सामने हुई तो इस मैच में सीएके को सीजन की चौथी जीत मिली। लेकिन रोहित शर्मा का इस मैच में बना शतक किसी काम नहीं आया। रोहित शर्मा ने इस दौरान 105 रनों की नाबाद पारी खेली और वो इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में शामिल हो गए।
जी हां रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर के बाद आईपीएल में शतक लगाने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज भारतीय बन गए हैं। सचिन ने आईपीएल का अपना एकमात्र शतक 2011 में कोच्चि टस्कर्स केरल के खिलाफ लगाया था। उस समय सचिन की उम्र 37 साल और 356 दिन की थी। वहीं रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 36 साल 350 दिन की उम्र में यह सेंचुरी लगाई है।
इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा के बीच कुछ समानताएं भी रही। मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए दोनों ने यह शतक वानखेड़े स्टेडियम में लगाया। दोनों की सेंचुरी के बाद भी मुंबई इंडियंस की हार हुई।
pc- abp news