IPL 2024: मुंबई इंडियंस नहीं अब सीएसके से खेलेंगे रोहित शर्मा! इस खिलाड़ी के बयान के बाद हुआ....

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा हैं और ऐसे में अब 11 दिन का समय शेष बचा है। मुंबई इंडियंस को उसका नया कप्तान मिल गया हैं लेकिन अब पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का भविष्य क्या होगा ये बड़ी बात हैं। वो मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे या फिर नहीं अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन एक खिलाड़ी के बयान ने सनसनी मचा दी है। 

जी हां अब रोहित शर्मा को लेकर टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व क्रिकेटर अंबाति रायडू ने बड़ा बयान दिया है। रायडू रोहित को निकट भविष्य में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते देखना चाहते हैं। रायडू मानते हैं कि रोहित 5-6 साल आराम से आईपीएल खेल सकते हैं और धोनी के रिटायरमेंट लेने पर वह सीएसके की कप्तानी भी कर सकते हैं।

बता दें की आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है, ऐसे में रोहित शर्मा अब सीएसके में जा सकते है। बता दें की रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल खिताब जिताए है। लेकिन इस सीजन में उन्हें मुंबई इंडियंस ने कप्तानी के दायित्व से मुक्त कर दिया है और हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस ने कप्तान बनाया है।

pc- twitter.com