IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुई ये खास उपलब्धि, कर दिया ये कमाल

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के नए सीजन में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में गुजरात के बल्लेबाज का दम निकल गया और पूरी टीम 89 के स्कोर पर ही आउट हो गई। इस मैच में दिल्ली ने गुजरात के घर में रिकॉर्ड जीत दर्ज की।

गुजरात की टीम ने इस मैच में 89 रन बनाए थे। 90 रन के लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स ने 8.5 ओवर में ही हासिल कर लिया और एक बड़ी जीत दर्ज की। बता दें की दिल्ली ने 67 गेंद रहते हुए मैच अपने नाम किया। यह गेंदों के लिहाज से दिल्ली की आईपीएल में सबसे बड़ी जीत है। 

बता दें की इससे पहले साल 2022 में दिल्ली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 57 गेंद पहले जीत अपने नाम की थी। वहीं 2008 में दिल्ली ने हैदराबाद के खिलाफ मैच 42 गेंद रहते मैच के को अपने नाम किया था। बता दें की दिल्ली कैपटिल्स की टीम आईपीएल में सबसे कम ओवर में 90 प्लस स्कोर चेज करने वाली तीसरी टीम है। 

pc- www.espncricinfo.com