IPL 2024: रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड, नहीं हैं कोई टक्कर में

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2024 के इस सीजन में गुरूवार को मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में मुंबई ने जीत हासिल की और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने एक रिकॉर्ड भी बनाया। बता दें की इस मैच में ओपनर रोहित शर्मा ने वानखेड़े स्टेडियम में एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जो और किसी के नाम नहीं  है।

बता दें की यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच से ही रोहित शर्मा वानखेड़े स्टेडियम पर 100 टी20 छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने गुरुवार को आईपीएल 2024 के 25वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की।

इस तरह जड़ा 100वां सिक्स
बता दें की रोहित शर्मा ने विजयकुमार विशाक के पारी के सातवें ओवर की चौथी गेंद पर सिक्स जड़कर अपना 100वां छक्का जमाया। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने वानखेड़े स्टेडियम पर 82वें मैच में 100वां छक्का जमाया कर ये रिकॉर्ड बनाया है। 

pc- espncricinfo.com