IPL 2024: मुंबई इंडिंस की जर्सी में आज हो सकता हैं हिटमैन का आखिरी मैच

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस वर्सेस लखनऊ सुपर जाएंट्स का मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। वैसे बता दें की मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और आज टीम के लिए ये आखिरी मैच है। ऐसे में कई लोगों के दिमाग में ये भी हैं की रोहित शर्मा के लिए भी ये मुकाबला मुंबई के लिए आखिरी हो सकता है। 

ऐसा क्यों
ऐसा इसलिए इस साल मुंबई की कप्तानी से रोहित शर्मा को हटाकर पांड्या को कप्तान बनाया गया है और पांड्या के इस सीजन में कप्तान बनने के बाद टीम का प्रदशर्न बहुत ही खराब रहा है। ऐसे में चर्चाएं बहुत पहले से हैं की रोहित शर्मा शायद टीम का साथ छोड़ दे। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कई फैंस भी यही सोच रहे हैं कि एमआई वर्सेस एलएसजी का मैच रोहित शर्मा का मुंबई इंडिंस की जर्सी में यह आखिरी मैच हो सकता है। दरअसल, मुंबई इंडियंस का यह आईपीएल 2024 लीग स्टेज का आखिरी मैच है। टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है, तो यह टूर्नामेंट में भी उनका आखिरी मैच ही है। हिटमैन का एमआई के लिए यह आखिरी सीजन होने के कयास कप्तानी जाने के बाद से ही लगाए जा रहे है।

pc- news 18