IPL 2024: हार्दिक पंड्या ने क्यों कहा ऐसा की दिखाएंगे ऐसा खेल की कोई भूल नहीं पाएगा

इंटरनेट डेस्क। मुंबई इंडियंस के नए कप्तान का नाम जब से सामने आया हैं वो चर्चा में बने हुए हैं और वो हैं हार्दिक पंड्या। जी हां मैंस वर्ल्ड कप में चोट के कारण बाहर हुए पंड्या अब आईपीएल से वापसी करने जा रहे है। उनको मंुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर कप्तान बनाया हैं।

इधर पंड्या ने आईपीएल के शुरू होने से पहले ही एक बड़ा बयान देकर दूसरी टीमों में खलबली मचा दी है। जी हां पंड्या ने कमान संभालते ही शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में ऐसा खेल दिखाएगी कि कोई भूल नहीं सकेगा।

बता दें की आईपीएल 2024 से पहले पंड्या गुजरात टाइटंस छोड़कर मुंबई इंडियंस के कप्तान बने है। उन्होंने 2015 में मुंबई के लिए ही आईपीएल में डेब्यू किया था और चार खिताब जीते थे। वह 2022 में गुजरात टीम में गए और उसी सत्र में गुजरात भी खिताब जीता। अब मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा की जगह कप्तान बने पंड्या ने टीम द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो में कहा, हम ऐसी क्रिकेट खेलेंगे कि सभी को गर्व होगा और कोई भूल नहीं सकेगा।

pc- espncricinfo.com