IPL 2024: मुंबई इंडियंस कैंप से क्यों दूर हैं रोहित शर्मा, क्या इस बार नहीं खलेंगे आईपीएल!

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल की शुरूआत होने को हैं और इसके साथ ही टीम के खिलाड़ी अपने कैंप से भी जुड़ रहे हैं। लेकिन एक बड़ी खबर यह हैं की भारतीय टीम के कप्तान और आईपीएल की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अभी आगामी सीजन के लिए टीम के साथ नहीं जुड़े हैं।

बता दें की मुंबई इंडियंस में बदलाव हो चुका हैं और टीम के इस बार कप्तान भी बदल गए है। रोहित शर्मा से कप्तानी लेकर हार्दिक पांड्या को टीम कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। ऐसे में खबरें हैं की रोहित शर्मा शायद टीम के साथ नहीं खेले। वहीं टीम का मंगलवार से कैंप भी शुरू हो गया है। लेकिन पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अभी भी टीम के साथ नहीं जुड़े हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो वैसे भी रोहित से कप्तानी लेने के बाद सवाल उठने लगे थे कि  हार्दिक और रोहित के बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। इसी बीच अब जब कैंप शुरू हो चुका है और रोहित टीम के साथ नहीं दिखे तो यह बात और भी जोर पकड़ने लगी है।

pc- jagran