IPL 2025: केएल राहुल ने ठुकराई दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी, अब इस खिलाड़ी को मिल सकती हैं....

इंटरनेट डेस्क। 22 मार्च से आईपीएल का नया सीजन शुरू होने जा रहा हैं। ऐसे में तैयारिया लगभग पूरी है। इस बीच बड़ी खबर यह हैं की केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनने से मना कर दिया है। पिछले दिनों आईपीएल मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने भारी-भरकम राशि खर्च कर केएल राहुल को अपने साथ जोड़ा था।

जाने कितने में खरीदा था
दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को 14 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया था, जिसके बाद माना जा रहा था कि दिल्ली कैपिटल्स केएल राहुल को अपना कप्तान बनाएगी, लेकिन आईपीएल सीजन शुरू होने से पहले बड़ी जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान नहीं होंगे, ऐसा कहा जा रहा है कि केएल राहुल ने खुद कप्तानी से इनकार कर दिया है।

ये खिलाड़ी बन सकता हैं कप्तान
खबरों की माने तो केएल राहुल के मना कर देने के बाद अक्षर पटेल को कप्तानी का जिम्मा सौंपा जा सकता है। हालांकि, यह देखना मजेदार होगा कि दिल्ली कैपिटल्स किसे अपना कप्तान चुनती है।

pc- hindustan