IPL 2025: जाने सभी 10 फ्रेंचाइजियों के कप्तानों को मिलेगी कितनी सैलेरी, इस टीम का कप्तान हैं सबसे महंगा
- byShiv
- 19 Mar, 2025

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का 18वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। आगामी सीजन का पहला मैच 22 मार्च को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। बता दें की पहले मैच में केकेआर और आरसीबी के बीच टक्कर होनी है। वैसे आईपीएल की सभी 10 टीमों ने अपने कप्तानों का नाम भी ऐलान कर दिया है। ऐसे में आज हम यह जानेंगे की किस टीम के कप्तान को कितनी सैलेरी मिलेगी।
मिले हैं नए पांच कप्तान
वैसे इस सीजन आईपीएल की पांच फ्रेंचाइजियों को नए कप्तान मिले हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को अपना कप्तान बनाया है। केकेआर ने अजिंक्य रहाणे को आरसीबी ने रजत पाटीदार को पंजाब ने श्रेयस अय्यर और लखनऊ ने ऋषभ पंत को जिम्मेदारी सौंपी हैं। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में कई फ्रेंचाइजी को नए कप्तान की जरूरत थी। क्योंकि उन्होंने अपने पुराने कप्तानों को रिलीज कर दिया था। \
जानते हैं कप्तानों की सैलरी
ऋषभ पंत (LSG) - 27 करोड़
श्रेयस अय्यर (PBKS) - 26.75 करोड़
पैट कमिंस (SRH)- 18 करोड़
ऋतुराज गायकवाड़ (SCK)- 18 करोड़
संजू सैमसन (RR)- 18 करोड़
अक्षर पटेल (DC)- 16.5 करोड़
शुभमन गिल (GT)- 16.5 करोड़
हार्दिक पांड्या (MI)- 16.35 करोड़
रजत पाटीदार (RCB)- 11 करोड़
अजिंक्य रहाणे (KKR)- 1.5 करोड़
pc- IPLT20