IPL 2025: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेल पाएंगे पहला ही मैच, ये कारण आया सामने

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा हैं, मुंबई इंडियंस को इसके पहले ही परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। कप्तान हार्दिक पांड्या प्रतिबंध के चलते आईपीएल का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। आईपीएल का पहला मैच मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 23 मार्च को एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेलेगी।

आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान थे, इस दौरान टीम पर 3 बार स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगा। पहली बार में कप्तान पर 12 लाख रूपये जुर्माना लगाया जाता है, दूसरी बार ऐसा होने पर कप्तान और 24 और अन्य खिलाड़ियों पर 12-12 लाख का जुर्माना लगता है, तीसरी बार ऐसी गलती पर कप्तान पर 30 लाख का जुर्माना और एक मैच का प्रतिबंध लगता है।

आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए मुंबई इंडियंस को सीजन में तीसरी बार स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया था, अब हार्दिक पांड्या पर एक मैच का प्रतिबंध लगा हुआ है इसलिए वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाला पहला मैच नहीं खेल पाएंगे।

pc-thephotonnews.com