IPL 2025: सीजन 18 में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने निकोलस पूरन

इंटरनेट डेस्क। लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में मिशेल मार्श (60) और एडेन मार्करम (53) की अर्धशतकीय पारियों के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से शिकस्त दी। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने अपनी 12 रन की छोटी सी पारी के दम पर अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है। 

निकोलस पूरन ने इस पारी से आईपीएल 2025 में अपने दो सौ रन पूरे किए। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वह चार मैचों की इतनी ही पारियों में सर्वाधिक 201 रन बना चुके हैं। इस संस्करण में उनका उच्च स्कोर  75 रन रहा है। 

मिशेल मार्श भी 60 रन की तूफानी पारी खेल ऑरेंज कैप के दावेदारों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। मिशेल मार्श ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ केवल 31 गेंदों पर 60 की तूफानी पारी खेली। इस पारी से उनके आईपीएल के इस संस्करण के चार मैचों में 184 रन हो गए हैं।

pc- espncricinfo.com