IPL 2026: चेन्नई को झटको, जेमी ओवरटन के अनफिट होने के बाद रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

इंटरनेट डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2026 में सफर सहीं नहीं रहा हैं, बीच सफर में जेमी ओवरटन अनफिट हो गए हैं, इस बीच उनके रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने डियान फॉरेस्टर को अपना हिस्सा बनाया है। डियान दक्षिण अफ्रीका से आने वाले पेस बॉलिंग ऑलराउंडर हैं, वह अफ्रीका के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं। 

25 साल के डियान को चेन्नई ने 75 लाख रुपये की कीमत में अपने साथ जोड़ा। यह अपडेट आईपीएल की तरफ से दिया गया। एक रिलीज में रिप्लेसमेंट के बारे में बताया गया है। 

ओवरटन सीजन में गेंद और बल्ले से चेन्नई के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे थे। उन्होंने सीजन में 13 मैच खेले। इन मैचों की 13 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 23.71 की औसत से 14 विकेट लिए, जिसमें बेस्ट फिगर 4/18 का रहा।

PC- newsbytesapp.com