IPL 2026: एमआई को लग सकता हैं बड़ा झटका, रोहित शर्मा हो सकते हैं अगले मैच से...

इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खराब फॉर्म से जूझ रही मुंबई इंडियंस को एक और बड़ा झटका लग सकता है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा अगले मुकाबले से बाहर रह सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछली मैच के दौरान उन्हें चोट लगी थी, जिसके चलते उनके खेलने पर संशय बना हुआ है।

रॉयल चौलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा 19 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में उन्हें आराम दिया जा सकता है।

रोहित शर्मा के लिए हैमस्ट्रिंग की समस्या नई नहीं है। अपने करियर में वह कई बार इस चोट से जूझ चुके हैं और हर बार उन्हें पूरी तरह फिट होने में समय लगा है। अगर इस बार भी चोट गंभीर होती है, तो वह आईपीएल 2026 के कई मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं।

pc- tv9